![]()
देवास में एक प्रॉपर्टी कारोबारी पर सिविल लाइन रोड पर हमला हुआ है। उन्हें डंडों से पीटा गया, जिससे वे घायल हो गए। घायल कारोबारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। प्रॉपर्टी कारोबारी राहुल सोनी सिविल लाइन रोड स्थित एक सब्जी दुकान पर रुके थे। सब्जी लेने के बाद जब वे अपनी कार में बैठने लगे, तभी एक अन्य कार से आए तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया। डंडे निकालकर अचानक हमला किया
आरोपियों ने राहुल से कहा कि उनकी कार, राहुल की कार से टकराई है। राहुल ने उन्हें थाने चलकर बात करने को कहा। इसी दौरान आरोपियों ने अपनी कार से डंडे निकाले और राहुल पर हमला कर दिया। हाथ में आई चोट, जान से मारने की धमकी दी मारपीट में राहुल के हाथ में चोट आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उन्हें एक प्रकरण से दूर रहने की धमकी दी और जान से मारने की बात भी कही। पीड़ित राहुल सोनी ने आशंका जताई है कि उनका जमीन से जुड़ा विवाद चल रहा है और यह हमला उसी रंजिश के तहत किया गया हो सकता है। परिजन पहले थाने पहुंचे फिर अस्पताल ले गए हमले के बाद राहुल के अंकल और छोटे भाई मौके पर पहुंचे। वे राहुल को सिविल लाइन थाने ले गए, जहां से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों से पूछताछ की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। सीएसपी सुमीत अग्रवाल ने बताया कि कार सवार लोगों द्वारा मारपीट की बात सामने आई है। साथ ही कार टकराने को लेकर विवाद की जानकारी भी मिली है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Source link
देवास में प्रॉपर्टी बिल्डर पर हमला, डंडों से की मारपीट:कार टकराने की बात पर विवाद, सब्जी लेकर घर लौटते समय हमला














Leave a Reply