![]()
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर गांव में श्मशान घाट के रास्ते को लेकर चल रहे वर्षों पुराने विवाद पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार को एसडीएम सदर और नायब तहसीलदार विदित कुमार की मौजूदगी में कब्रिस्तान के पास बनी अवैध बाउंड्रीवाल को बुल्डोजर से तोड़ा गया। इससे श्मशान घाट तक जाने का रास्ता खुल गया। कार्रवाई के दौरान गांव में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों का आरोप था कि श्मशान घाट तक जाने वाला पुराना रास्ता अवैध कब्जों और बाउंड्रीवाल बनाकर बंद कर दिया गया था। इस कारण अंतिम संस्कार के लिए शव ले जाने में ग्रामीणों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। ग्रामीण लंबे समय से प्रशासन से रास्ता खुलवाने की मांग कर रहे थे और कई बार प्रदर्शन भी कर चुके थे। मंगलवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और पैमाइश के बाद अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलाया। कब्रिस्तान के पास बनाई गई अवैध कॉलोनी के कुछ हिस्सों पर भी कार्रवाई की गई। बुल्डोजर चलते ही मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए राहत व्यक्त की। उनका कहना है कि अब गांव के लोगों को अंतिम संस्कार के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गांव में हुई इस कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में बनी रही। कई लोग इसे प्रशासन की सख्ती का परिणाम मान रहे हैं, तो कुछ इसे ग्रामीणों के लंबे संघर्ष की जीत बता रहे हैं।
Source link
श्मशान के रास्ते पर चला बुल्डोजर:कब्रिस्तान की दीवार तोड़ प्रशासन ने खोला मार्ग















Leave a Reply