बड़वानी के सोंदुल में जलसंकट, कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण:एक कुएं के भरोसे 80 परिवार; भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशान हो रहे ग्रामीण




बड़वानी जिले की ग्राम पंचायत सोंदुल में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की पूरी आबादी पानी के लिए केवल एक कुएं पर निर्भर है, जिससे पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। एक कुएं पर निर्भरता और तकनीकी दिक्कतें ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल का एकमात्र स्रोत एक ही कुआं है। मोटर लगाकर पानी निकालने के प्रयास के बावजूद जलस्तर कम होने से ग्रामीणों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण महिला कलाबाई ने बताया कि गांव में बिजली और पानी दोनों की समस्या बनी हुई है, जिससे दैनिक जीवन दूभर हो गया है। जनसुनवाई में नायब तहसीलदार को दिया आवेदन साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार सोनू गोयल को आवेदन सौंपकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। महिलाओं ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि पूर्व में ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन सरपंच, सचिव या किसी अन्य अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। शिकायतों के बाद भी समाधान का अभाव ग्रामीणों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने पर जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं। गांव में पेयजल की कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को दूर-दराज के क्षेत्रों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। प्रशासन ने अब मामले की जांच कर उचित कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *