अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की कार्रवाई:बलरामपुर में 4 टीपर वाहन जब्त, बरियों चौकी को सौंपे गए




बलरामपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राजपुर विकासखंड के ग्राम धंधापुर क्षेत्र में औचक निरीक्षण के दौरान राजस्व अनुविभागीय अधिकारी और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते पाए गए चार टीपर वाहनों को जब्त किया। यह कार्रवाई खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन द्वारा जिले में ऐसी गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। चारों टीपर वाहनों को चौकी को सौंप दिया गया जब्त किए गए चारों टीपर वाहनों को आगे की कार्रवाई के लिए बरियों चौकी को सौंप दिया गया है। खनिज नियमों के तहत इन वाहनों के मालिकों और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *