बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी और UNLOX के बीच MoU:छात्रों को मिलेगी AI इंटरव्यू और जॉब ट्रेनिंग की सुविधा, नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे




भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) और UNLOX के बीच छात्रों के स्किल डेवलपमेंट और रोजगार से जुड़ी ट्रेनिंग के लिए मंगलवार को एमओयू साइन हुआ। इस साझेदारी के जरिए छात्रों को AI बेस्ड मॉक इंटरव्यू, रिज्यूमे बिल्डिंग, इंटर्नशिप और करियर ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस पहल का मकसद छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित न रखकर उन्हें इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार करना है। तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी और जॉब मार्केट को देखते हुए अब कम्युनिकेशन स्किल, डिजिटल स्किल और प्रॉब्लम सॉल्विंग जैसी क्षमताएं जरूरी हो गई हैं। छात्रों को मिलेंगी ये सुविधाएं इस समझौते के तहत छात्रों को AI आधारित मॉक इंटरव्यू प्लेटफॉर्म, ATS फ्रेंडली रिज्यूमे बिल्डर, जॉब और इंटर्नशिप पोर्टल जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। साथ ही लिंक्डइन प्रोफाइल ऑप्टिमाइजेशन, बूटकैंप, वेबिनार और स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप भी आयोजित होंगी। नई शिक्षा नीति से जोड़ा गया विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार यह साझेदारी छात्रों को प्रैक्टिकल स्किल और रिसर्च के लिए तैयार करेगी। इससे उन्हें देश और विदेश में बेहतर रोजगार अवसर मिल सकेंगे। उद्योग और शिक्षा के बीच बनेगा लिंक UNLOX के प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षा और इंडस्ट्री के बीच मजबूत तालमेल समय की जरूरत है। यह पहल छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में मदद करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *