“घायल को छोड़कर भागना अमानवीय”:राघौगढ़ हादसे पर भड़के जयवर्धन सिंह, पुलिस की गाड़ी से हिट एंड रन मामले में कार्रवाई की मांग की




गुना के राघौगढ़ में भरसूला चौराहे पर 10 मई की रात करीब 8 बजे हुए सड़क हादसे और उसके बाद पुलिस के रवैये को विधायक जयवर्धन सिंह ने दुखद बताया है। पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना से लोगों का पुलिस पर भरोसा कम हुआ है। साथ ही एक पूरा परिवार बिखर गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे से उन्हें भी दुख पहुंचा है। एसपी को लिखा पत्र- बोले पुलिस का रवैया अमानवीय जयवर्धन सिंह ने हादसे में जान गंवाने वाले जितेंद्र रैकवार के परिवार को न्याय दिलाने के लिए एसपी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद वाहन चालक और उसमें मौजूद पुलिसकर्मियों को मौके पर रुककर घायल जितेंद्र रैकवार की मदद करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस बुलाने या परिवार को सूचना देने के बजाय मौके से भाग जाना बहुत गलत और गंभीर बात है। इस घटना से परिवार और राघौगढ़ के लोगों में नाराजगी है। “घायल को छोड़कर जाना गलत” विधायक ने कहा कि पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा और मदद करना है। ऐसे में पुलिस वाहन से हादसा होना और घायल व्यक्ति को वहीं छोड़कर चले जाना इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी वाहन चालक और संबंधित कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता देने की बात भी कही है। परिवार से मिलने आए थे जितेंद्र जानकारी के अनुसार, 10 मई की रात करीब 8 बजे मुंबई की रिलायंस कंपनी में काम करने वाले इंजीनियर जितेंद्र रैकवार अपने परिवार से मिलने राघौगढ़ आए थे। इसी दौरान उन्हें वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बुजुर्ग माता-पिता ने अपना सहारा खो दिया, वहीं पत्नी और बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *