![]()
मऊ के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान फायरिंग का वीडियो सामने आया था। यह घटना सोमवार को कार्यक्रम स्थल से लगभग 800 मीटर पहले पुलिस बूथ के पास हुई थी। वीडियो में भाजपा के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हाथापाई के बाद हवाई फायरिंग होते दिख रही है। दोहरीघाट-औड़िहार मेमू ट्रेन का शुभारंभ सोमवार को किया गया था। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा और घोसी लोकसभा के सपा सांसद राजीव राय भी उपस्थित थे। उद्घाटन के दौरान भाजपा और समाजवादी पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए थे, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल के पास हंगामा हुआ। मंगलवार को इस घटना से संबंधित हवाई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। 45 मिनट के इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोहरीघाट थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक वाहन को भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एक उपनिरीक्षक की शिकायत पर दर्ज हुआ है। उन्होंने पुष्टि की कि जांच के दौरान एक वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Source link
मेमू ट्रेन के उद्घाटन में फायरिंग मामले में केस दर्ज:बीजेपी के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर हुआ था विवाद















Leave a Reply