![]()
भोपाल के शाहपुरा इलाके में रहने वाली एक उज़्बेकिस्तान की महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला बिना वीजा के किराए के मकान में रह रही थी। महिला के साथ पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक युवक की भी गिरफ्तारी की गई है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया कि महिला का वीजा करीब एक साल पहले ही समाप्त हो चुका था। पुलिस के मुताबिक त्रिलोचन नगर निवासी मकान मालिक ने किराएदार साजिद हुसैन खान को फ्लैट खाली करने के लिए कहा था। सोमवार को जब साजिद सामान लेकर फ्लैट से निकल रहा था, तब पड़ोसियों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपनी पहचान उज्बेकिस्तान निवासी बखरोमोवा निलोफर के रूप में बताई। दस्तावेजों की जांच में उसका वीजा एक्सपायर पाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि साजिद के बुलावे पर महिला 8 से 10 दिन पहले भोपाल आई थी।
Source link
भोपाल में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार:बिना वीजा के भोपाल में रह रही थी, पश्चिम बंगाल का युवक भी हिरासत में लिया गया
















Leave a Reply