![]()
मथुरा की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमा मालिनी इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। सांसद हेमा मालिनी ने अपने दौरे की शुरुआत भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ जी की नगरी बलदेव से की। यहां सांसद हेमा मालिनी ने बलदेव नगर पंचायत द्वारा कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। सांसद हेमा मालिनी 20 मई तक मथुरा प्रवास पर रहेंगी। 14 करोड़ की 30 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा दौरे की शुरुआत मंगलवार को बलदेव से की। यहां सांसद हेमा मालिनी ने नगर पंचायत द्वारा 14 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। ब्रज क्षेत्र में सड़क,पेयजल के अलावा धार्मिक स्थलों के विकास सहित जनहित के अनेक काम हुए हैं। सफाई व्यवस्था पर जताई चिंता सांसद हेमा मालिनी बलदेव पहुंची तो उन्हें वहां गंदगी नजर आई। जिसके बाद उन्होंने कार्यक्रम में चिंता जताते हुए नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी से जवाब तलब किया। जिसके बाद अधिशाषी अधिकारी बगलें झांकते नजर आए। जिसके बाद उन्होंने कहा कि कर्मचारी काम कर रहे लेकिन अधिकारी निगरानी नहीं कर रहे। लगातार अधिकारियों को मॉनिटरिंग करनी चाहिए। विकास कार्यों की सूची नहीं उपलब्ध करा सके अधिकारी कार्यक्रम के बाद मीडिया ने जब शिलान्यास और लोकार्पण किए गए शिलापट्टिकाओं को कहां लगाया जाएगा और कहां कहां काम हुए हैं यह सवाल सांसद हेमा मालिनी से पूछा तो उन्होंने कहा आप लोग स्वयं जाकर देखें। इसके बाद मीडिया ने अधिशाषी अधिकारी से लोकार्पण और शिलान्यास किए गए कामों की सूची मांगी तो वह उपलब्ध नहीं करा सके। जिसके बाद विकास कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे। बुधवार को बरसाना जाएंगी सांसद मथुरा दौरे पर पहुंची सांसद हेमा मालिनी बुधवार को बरसाना जाएंगी। जहां वह भक्ति वेदांत हॉस्पिटल में IOCL द्वारा CSR फंड से कराए गए कामों का लोकार्पण करेंगी। गुरुवार को हेमा मालिनी गोवर्धन परिक्रमा में HDFC बैंक द्वारा MVDA के लिए लगाई गई 500 सोलर लाइट का लोकार्पण करेंगी। शुक्रवार को सांसद हेमा मालिनी नगर निगम के वार्ड संख्या 38 पुष्पा धाम कॉलोनी में आवास विकास परिषद द्वारा स्वीकृत 1 किलोमीटर C C सड़क का उद्घाटन करेंगी। भाजपा के प्रशिक्षण महा अभियान का करेंगी शुभारंभ शनिवार से शुरू हो रहे 2 दिवसीय भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान में सांसद हेमा मालिनी शिरकत करेंगी। सांसद इस महा अभियान का शुभारंभ करेंगी। रविवार को सांसद गीता शोध संस्थान वृंदावन में कृष्ण भक्ति पद पुस्तिका का विमोचन करेंगी। सोमवार को सांसद हेमा मालिनी दिशा की बैठक में शामिल होंगी। बुधवार को सांसद वृंदावन में होने वाले भिक्षा मुक्त भारत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगीं।
Source link
मथुरा दौरे पर पहुंची सांसद हेमा मालिनी:बलदेव में विकास कार्यों का किया लोकार्पण, 20 मई को वृंदावन में भिक्षा मुक्त भारत कार्यक्रम में करेंगी शिरकत















Leave a Reply