शिविर: 716 आवेदन, मौके पर योजनाओं का लाभ



भास्कर न्यूज | जांजगीर सुशासन तिहार के तहत जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर और नगर पंचायत नवागढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए गए। ग्राम भड़ेसर के शिविर में 716 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 690 मांग और 26 शिकायत से जुड़े रहे। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भड़ेसर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में आवास, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, श्रम कार्ड और आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया गया। महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम कराया गया। कलेक्टर ने राजस्व मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को नैनो यूरिया के उपयोग और आधुनिक तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाने को कहा गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कल जांजगीर-नैला और परसाही में लगेंगे शिविर: जिला प्रशासन ने 13 मई को नगर पालिका जांजगीर-नैला के कचहरी चौक स्थित सांस्कृतिक भवन और अकलतरा विकासखंड के ग्राम परसाही में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने की घोषणा की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *