पीएम के आह्वान पर इंदौर महापौर का ऐलान:हफ्ते में एक दिन करेंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, जनता से की अपील




पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद अब इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक ऐलान किया है। अब वे भी हफ्ते में एक दिन आने-जाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे और हफ्ते में एक दिन नो कार डे को फॉलो करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जनता से भी यहीं अपील की है। इसे लेकर उन्होंने वीडियो के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें। पेट्रोल-डीजल की कम खपत हो महापौर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्तमान परिस्थितियों और भविष्य की चिंता करते हुए देश की जनता से ईवी के प्रयोग का, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के प्रयोग का और डीजल-पेट्रोल की कम खपत का आह्वान किया है। इंदौर जिसे पीएम ने एक दौर कहा है एक बार फिर इस बात को सिद्ध करता है कि पिछले तीन सालों से लगातार इंदौर पूरे देश को नो कार डे के माध्यम से इसी तरह का संदेश देते आया है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करेंगे इस्तेमाल महापौर ने कहा कि पीएम की इस अपील पर उन्होंने जनता से अपील की है कि हम सब यथासंभव कारपूलिंग करें, हफ्ते में एक दिन नो कार डे मनाए और संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि वे भी हफ्ते में एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करेंगे और प्रयास करेंगे कि नो कार डे को हफ्ते में एक दिन फॉलो करें। बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा था कि आज के समय में पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा। पड़ोस में चल रहे युद्ध के असर से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। PM मोदी की 5 बड़ी बातें एक साल तक सोना न खरीदने की अपील- सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में लोगों को एक साल तक सोना खरीदने और दान करने से बचना चाहिए। पेट्रोल-डीजल बचाएं, कारपूलिंग करें- अनावश्यक वाहन उपयोग कम करें, मेट्रो में सफर और कारपूलिंग करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों को उसमें बिठाकर ले जाएं। खाद्य तेल की खपत कम करने पर जोर- हर परिवार अगर खाने के तेल का इस्तेमाल थोड़ा कम करे, तो इससे विदेशी मुद्रा की बचत होगी और लोगों की सेहत भी बेहतर रहेगी। रासायनिक खाद की जगह प्राकृतिक खेती अपनाएं- देश को रासायनिक उर्वरकों की खपत आधी करने का लक्ष्य रखना चाहिए और तेजी से प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। विदेश यात्राएं टालने की अपील- वैश्विक हालात और महंगे ईंधन के कारण भारत पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में शादियों, छुट्टियों और अन्य कारणों से विदेश यात्रा कुछ समय के लिए टालना देशहित में होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *