वार्षिकोत्सव में हुई खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं



पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8 और 9 मई को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के तहत खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। 9 मई को हुए पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य आरके हरदहा ने की। मुख्य अतिथि जिला संगठक एनएसएस डॉ. प्रदीप लाखरे, महानगर मंत्री एबीवीपी सिद्धार्थ यादव थे। वार्षिकोत्सव में हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में लवकुश धाकड ने किसान के किरदार में पहला स्थान, जया कुमावत ने राजस्थानी महिला के रूप में दूसरा स्थान और भूमिका मावी ने आदिवासी महिला के किरदार में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. दीपेश सोनार, डॉ. जेके जैन, गिरिश मकवाना, चंद्रेश जांगलवा, अजय शर्मा, डॉ. नम्रता खोटे, डॉ. वंदना वाडिया, गार्गी बुवा, डॉ. मोनिका सोमानी, दीपक मालवीय, छात्र संघ अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी सहित विद्यार्थी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *