सोनपुर हाई स्कूल में पेयजल समस्या का हुआ समाधान



बरौल | बरौल ग्राम पंचायत सोनपुर सु के शासकीय हाई स्कूल में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। स्कूल परिसर में लगा पुराना बोर धंस जाने के बाद कई महीनों से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को पानी के लिए स्कूल से बाहर जाना पड़ रहा था। इससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई थी। प्राचार्य मिनी पाणिकर ने जनपद सदस्य कान्ति देवी सिंह मार्को को पत्र लिखकर स्कूल परिसर में नए हैंडपंप के खनन की मांग की थी। इसके बाद कान्ति देवी सिंह मार्को ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया। स्कूल की स्थिति की जानकारी विधायक और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को भी दी गई। बताया गया कि लक्ष्मी राजवाड़े ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश के बाद एक माह के भीतर स्कूल परिसर में नए हैंडपंप का खनन पूरा कर उसे चालू कर दिया गया। अब छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को परिसर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। सरपंच छोटेलाल सिंह पैकरा ने इसे स्थायी समाधान बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *