शाहजहांपुर में युवक पर हमला, VIDEO:दवा लेने गए युवक को कई लोगों ने बेल्ट से पीटा, चार के खिलाफ एफआईआर




शाहजहांपुर में एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। युवक को लाठी-डंडों और लात-घूंसे से पीटा गया, जिससे वह घायल हो गया। यह घटना 23 अप्रैल की रात की है, जिसका वीडियो मंगलवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोहल्ले में हुई। एफआईआर के अनुसार, कच्चा कटरा निवासी नीरज बाथम 23 अप्रैल की रात करीब दस बजे डॉक्टर मकसूद के क्लिनिक पर दवा लेने गए थे। उसी दौरान अजय प्रताप सिंह, ज्योतिरांस रघुवंशी, शिवांश रघुवंशी (सभी घूरन तलैया निवासी) और अनिरूध्द सक्सेना (मोहम्मदजई निवासी) वहां पहुंच गए। इन सभी ने मिलकर नीरज बाथम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और गाली-गलौज की। हमले के दौरान एक डंडा नीरज के सिर पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। नीरज की चीख-पुकार सुनकर जब लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घायल नीरज के भाई सचिन बाथम ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने 23 अप्रैल को ही तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो को भी पुलिस ने अपनी जांच में शामिल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *