![]()
मंदसौर के संजीत रोड पर मंगलवार रात दो बाइकों में टक्कर हो गई। घटना में दो मौसेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। दूध लेने जा रहे थे
हाड़ी पिपलिया, जिला नीमच निवासी विशाल (26) और रंजीत (22) मंदसौर-संजीत रोड स्थित ग्राम गन्नई में ईंट भट्टों पर मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात दोनों मोटरसाइकिल से दूध लेने जा रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सिर, मुंह और हाथ पैर में चोट आई
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस और परिजनों को सूचना देकर घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में विशाल के सिर, मुंह, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। वहीं, रंजीत के कंधे, सिर और पैर में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। डॉक्टरों की निगरानी में दोनों का उपचार जारी है। घायलों के परिजनों ने बताया कि टक्कर मारने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल उनके पास है, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।
Source link
मंदसौर-संजीत रोड पर दो बाइकों की टक्कर:दो मौसेरे भाई घायल, सिर,मुंह, हाथ और पैर में लगी चोट, दूध लेने जा रहे थे














Leave a Reply