![]()
मऊगंज पुलिस ने बहुचर्चित 10 पेटी नशीली कफ सिरप मामले के मुख्य आरोपी राजू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। राजू लंबे समय से फरार चल रहा था। उसे सीधी जिले से पकड़ा गया और मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला 29 जुलाई को सामने आया था, जब मऊगंज पुलिस ने एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन से 10 पेटी नशीली कफ सिरप बरामद की थी। उस समय वाहन चालक सहित तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था। नशीली सिरप का सप्लायर भी गिरफ्तार पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि नशीली सिरप की यह पूरी खेप राजू कुशवाहा की ओर से मंगवाई गई थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने बनारस निवासी मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, राजू कुशवाहा तब से फरार चल रहा था। पुलिस लगातार राजू की तलाश में थी। सीधी जिले में उसके छिपे होने की सूचना मिलने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, राजू कुशवाहा के खिलाफ सीधी जिले में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। इस मामले में अब तक बनारस के मुख्य सप्लायर सहित कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह कार्रवाई एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रीना सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।
Source link
नशीली कफ सिरप मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:टीम ने घेराबंदी कर सीधी से पकड़ा; 10 पेटी सिरप बरामदगी का मामला














Leave a Reply