दुर्ग में मवेशी तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार:पिकअप से 5 मवेशी बरामद, बेरला से नागपुर कत्लखाने ले जा रहा था




दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। देर रात पेण्ड्री चौक के पास पुलिस ने बोलेरो पिकअप में क्रूरतापूर्वक भरे गए 5 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने वाहन ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ मौजूद एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने वाहन समेत मवेशियों को जब्त कर केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश घोरमारे (21) निवासी ग्राम चिचटोला, पोस्ट बड़गांव, थाना लांजी जिला बालाघाट (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। बेरला से नागपुर ले जा रहा था मवेशी जानकारी के मुताबिक, 12 मई को धमधा पुलिस को सूचना मिली थी कि धमधा-गंडई मुख्य मार्ग से मवेशियों की अवैध तस्करी की जा रही है। पुलिस टीम ग्राम पेण्ड्री चौक के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 3 बजे एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप गुजरता दिखाई दिया। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन तेज रफ्तार में भगाने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और जांच की। जांच के दौरान बोलेरो पिकअप के पीछे डाला में तालपतरी से ढंककर 5 मवेशियों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। मवेशियों को बेहद खराब हालत में रखा गया था। पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक और उसके साथी से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मवेशियों को बेरला क्षेत्र से लोड किया गया था। इसके बाद उन्हें लांजी होते हुए नागपुर के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। मध्यप्रदेश का रहने वाला है युवक इस मामले में धमधा थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 और 10 के साथ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक MH 35 AJ 4771, 5 मवेशी, तालपतरी और परिवहन में इस्तेमाल अन्य सामान जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की दुर्गेश घोरमारे मध्यप्रदेश के बालाघाट का रहने वाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *