छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने देर रात सड़कों पर दहशत फैलाने वाले चाकूबाजों, हुड़दंग और बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले असामाजिक तत्वों की जमकर खातिरदारी की गई।
.
इस दौरान उनकी डंडों से पिटाई की गई और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया। युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
देखिए तस्वीरें…

युवकों से कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया।

पुलिस ने युवकों की डंडों से पिटाई भी की।

देर रात घूमने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। देर रात घूमने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इस बीच सोमवार की देर रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने पूरी टीम के साथ संगठित नशा और हुड़दंगियों को पकड़ा। जांच में कुछ लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए।
सिरगिट्टी इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा
सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, सिरगिट्टी क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास जमावड़ा लगा रहता है, जहां बदमाश शराबखोरी करते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों पर सोमवार की रात एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व टीम ने देर रात अंडरब्रिज के पास नाकेबंदी की।
इस दौरान अलग-अलग पाइंट पर जवान तैनात किए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान 7 बाइक बरामद किया गया। वहीं, दर्जन भर युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते रहे।
बदमाशों पर चला डंडा, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक
इस कार्रवाई के दौरान शराब पीकर बाइक चलाने, बिना नंबर की बाइक पर घूमने वाले बाइकर्स बदमाशों की धरपकड़ की गई। पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा गया, उनकी डंडों से खातिरदारी की गई। इसके साथ ही बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया।
डेढ़ महीने में पकड़ाए 513 बदमाश
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक 513 लोगों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से चाकू लेकर घूमने वालों, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बनाने वाले लोगों के खिलाफ केंद्रित रही।
जानिए थानेवार पुलिस की कार्रवाई
- पुलिस आंकड़ों के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 9 और धारा 129 के 8 मामले में कार्रवाई की गई।
- सरकंडा में सबसे अधिक 130 मामलों में धारा 107/116 के तहत कार्रवाई हुई। धारा 151 के 55 और आर्म्स एक्ट के 15 केस दर्ज किए गए।
- कोतवाली क्षेत्र में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 2 मामलों में कार्रवाई की गई। थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 3 और चाकूबाजी के 2 मामले सामने आए। इसके अलावा थाना सिरगिट्टी में धारा 151 के 3 और आर्म्स एक्ट के 4 मामलों में कार्रवाई की गई।
- चकरभाठा में धारा 151 के 13 और आर्म्स एक्ट के 1 मामले दर्ज किए गए। थाना कोनी क्षेत्र में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है, जो सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमते हैं या क्षेत्र में डर और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।
…………………………………
इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…
धर्मांतरण को लेकर मारपीट, घर में तोड़फोड़, VIDEO:बिलासपुर में पुलिस के सामने पिटाई, पीड़ित पक्ष बोला- 112 के पायलट ने गुंडे बुलाकर पीटा

डायल-112 के पायलट ने कुछ लोगों के साथ मिलकर परिवार के साथ मारपीट की।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…














Leave a Reply