पीएम की अपील पर विपक्ष का विरोध:BJP क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले- विपक्ष जनता में भ्रम और डर फैला रहा है




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जनता से सोना कम खरीदने और जरूरत के मुताबिक ही ईंधन इस्तेमाल करने की अपील पर सियासत तेज हो गई है। कानपुर में भी कांग्रेस व सपा ने इसपर प्रदर्शन किया। बीजेपी ने विपक्ष पर इस मुद्दे को गलत तरीके से पेश कर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है।
बीजेपी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह अपील देशहित और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों के दौर में सरकारें हमेशा जनता से सहयोग मांगती रही हैं। पहले भी ऐसी अपील हुईं हैं
प्रकाश पाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। 1967 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी देशहित में ऐसी अपील की थी। वहीं 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने लोगों से सोना कम खरीदने की बात कही थी। उस समय पेट्रोल-डीजल की खपत नियंत्रित करने के लिए रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने जैसे फैसले भी लिए गए थे। उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को राष्ट्रहित से ज्यादा सिर्फ मोदी विरोध की राजनीति करनी है। अगर विपक्ष के पास आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए कोई ठोस सुझाव हैं तो उन्हें देश के सामने रखना चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि संभावित आर्थिक संकट से पहले जनता को जागरूक करना जिम्मेदार सरकार का कर्तव्य है। लेकिन विपक्ष समाधान देने के बजाय डर और भ्रम का माहौल बना रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश की जनता विपक्ष की राजनीति को समझ चुकी है और राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *