![]()
ललितपुर में मंगलवार रात चाचाओं द्वारा की गई मारपीट से आहत होकर एक 15 साल के किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह घटना कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम खजुरिया की है। 15 वर्षीय दीपक रायकवार पुत्र संजू को गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए मंगलवार रात 11 बजे ललितपुर मेडिकल कॉलेज लाए थे। दीपक की मां ने बताया कि उसके दो चाचा उससे पैसे मांग रहे थे।
जब दीपक ने पैसे देने से इनकार किया, तो दोनों चाचाओं ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इस मारपीट से आहत होकर दीपक ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। ललितपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे झांसी रेफर किया गया।
Source link
चाचा की पिटाई से नाराज भतीजे ने की आत्महत्या:गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, मां ने बताया पैसों का विवाद
















Leave a Reply