अंबेडकरनगर में 15 मई को 'ग्रीन चौपाल':899 ग्राम पंचायतों में चलेगा हरित जागरूकता अभियान




अंबेडकरनगर में आगामी 15 मई 2026, शुक्रवार को ‘ग्रीन चौपाल’ का आयोजन किया जाएगा। यह चौपाल जनपद की सभी 899 ग्राम पंचायतों में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक आयोजित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक हरित जागरूकता अभियान चलाना है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने इसकी तैयारियों की समीक्षा की। तैयारियों को लेकर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सदरपुर के ऑडिटोरियम में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ज्योत्स्ना बंधु, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ‘ग्रीन चौपाल’ के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम स्तर पर अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत ‘ग्रीन चौपाल’ की सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ले। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और पौधों की नियमित देखभाल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा। बैठक में आगामी एक माह की वृक्षारोपण कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। शुक्ला ने स्पष्ट किया कि ‘ग्रीन चौपाल’ सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में जनभागीदारी पर आधारित एक महत्वपूर्ण अभियान है। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित चेतना विकसित कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। अधिकारियों को कार्यक्रम को प्रभावी, सुव्यवस्थित और परिणामपरक बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *