![]()
कुनो नेशनल पार्क में बुधवार को तीसरी बोत्सवाना मादा चीता को खुले जंगल में छोड़ा गया। चीता प्रोजेक्ट प्रबंधन की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस रिलीज के साथ ही कुनो में खुले जंगल में विचरण करने वाले चीतों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वन विभाग और चीता मॉनिटरिंग टीम की ओर से इन चीतों की लगातार निगरानी की जा रही है। उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एडवांस रेडियो टेलीमेट्री सिस्टम और विशेष फील्ड टीमें तैनात की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी चीते स्वस्थ हैं और जंगल के वातावरण में अच्छी तरह से सामंजस्य स्थापित कर रहे हैं। कूनों में चीते की संख्या 59 हुई चीता प्रोजेक्ट के तहत चीतों को प्राकृतिक वातावरण में स्वतंत्र रूप से विचरण करने के लिए लगातार खुले जंगल में छोड़ा जा रहा है। कुनो नेशनल पार्क में चीतों की बढ़ती संख्या वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को दर्शाती है। एपीसीसीएफ एवं फील्ड डायरेक्टर, चीता प्रोजेक्ट मध्यप्रदेश ने बताया कि चीतों की सुरक्षा और सफल अनुकूलन सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। वन विभाग का मानना है कि यह परियोजना भारत में चीतों की पुनर्स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले, 11 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो मादा चीतों को जंगल में छोड़ा था।
Source link
बोत्सवाना से लाई मादा चीता को कूनों में छोड़ा:खुले जंगल में पहुंचे अब 14 चीते; रेडियो टेलीमेट्री से हो रही चीतों की निगरानी















Leave a Reply