CBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys; Marksheets on Digilocker-Umang


  • Hindi News
  • Career
  • CBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys; Marksheets On Digilocker Umang

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

CBSE यानी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 85.20% स्‍टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल से 3% कम है। इस बार कॉपियां ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के तहत चेक की गई हैं। कैंडिडेट्स cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

अगर स्टूडेट्स के मोबाइल में इंटरनेट न हो या सर्वर डाउन हो तो सब्जेक्ट वाइज अंक जानने के लिए एसएमएस भेजकर रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन जारी किए गए सीबीएसई एग्जाम के स्कोर कार्ड प्रोविजनल होंगे। छात्रों के लिए अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट लेना जरूरी होगा।

मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं होगी

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

अपार आईडी न होने पर क्या करें

यदि किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा। हालांकि, जिन छात्रों की APAAR ID CBSE से लिंक है, उन्हें रिजल्ट जारी होने के बाद डिजिलॉकर के ‘Issued Documents’ सेक्शन में अपनी मार्कशीट मिल जाएगी। यहां देखें CBSE 12वीं का रिजल्‍ट

  • cbse.gov.in
  • results.nic.in
  • results.digilocker.gov.in
  • umang.gov.in
  • DigiLocker, UMANG ऐप

12वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी डिटेल्स

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • स्कूल नंबर (School Number)
  • एडमिट कार्ड ID / सेंटर नंबर
  • जन्मतिथि (Date of Birth)
  • सिक्योरिटी कोड (captcha)

ऐसे चेक करें SMS से रिजल्ट

  • अपने फोन में मैसेज बॉक्स ओपन करें।
  • इसमें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 (रोल नंबर) टाइप करें और 7738299899 पर भेज दें।
  • कुछ ही सेकंड में 12वीं का रिजल्ट मोबाइल के इनबॉक्स में दिखाई देगा।

ऐसे चेक करें डिजिलॉकर से रिजल्ट

  • डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें या इसकी वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने मोबाइल नंबर या आधार से साइन अप/लॉगिन करें।
  • “Education” सेक्शन में जाएं और CBSE को चुनें।
  • “Class XII Marksheet 2026” क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • “Get Document” या “Fetch” बटन पर क्लिक करें।
  • डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे डाउनलोड या सेव करके रखें।

हर विषय में 33% अंक लाना जरूरी :

सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल अंको के साथ हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना होगा। इससे कम अंक आने पर उन्हें उस विषय में फेल माना जाएगा। जो छात्र 1 सब्जेक्ट में फेल होंगे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर साल बचाने का मौका दिया जाएगा। लेकिन 2 या उससे अधिक सब्जेक्ट में फेल होने वाले छात्रों को दोबारा 12वीं क्लास में बैठना होगा।

सीबीएसई 12वीं 2025 में 88.39% अंक प्राप्त किए थे। जिसमें साल 2024 की तुलना में 0.41% की बढ़ोतरी हुई थी। पिछले साल लड़कों को पीछे छोड़ते हुए 91% लड़कियां पास हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *