![]()
गुना शहर के फतेहगढ़ तिराहे पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपनी बाइक (एमपी 08 जेडसी 9904) पर सवार होकर जा रहे थे। फतेहगढ़ तिराहे के पास सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
सड़क पर घायलों को पड़ा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों को गुना जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है और उसका सघन उपचार जारी है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के पीएम रूम में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के साथ ही फरार कार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Source link
गुना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; आरोपी चालक फरार















Leave a Reply