CBSE 12th Result 2026 Declared


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट घोषित होते ही मेरठ के 18 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों का इंतजार खत्म हो गया।

.

सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 9 अप्रैल तक चलीं। करीब डेढ़ महीने तक चले एग्जाम के बाद छात्र लगातार रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बुधवार को परिणाम जारी होने के बाद स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल देखने को मिला।

छात्र ऑनलाइन वेबसाइट और स्कूलों के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर रहे है ।

मेरठ के लिए इस बार का रिजल्ट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले साल जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, करन पिलाना के छात्र ने 500 में 499 अंक प्राप्त कर न सिर्फ जिले बल्कि पूरे देश में AIR-1 हासिल की थी। इस उपलब्धि के बाद मेरठ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था।

स्कूल संचालकों का कहना है कि इस बार भी जिले के छात्रों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। कई स्कूलों में टॉपर्स की सूची तैयार की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *