![]()
खरगोन जिले में इंदौर रोड पर पानवा के पास मंगलवार देर रात गैस सिलेंडर से भरे एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। टकराव इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक का डीजल टैंक टूटकर अलग हो गया, जिससे सड़क पर डीजल फैल गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को कसरावद अस्पताल पहुंचाया। अंधे मोड़ की वजह से हादसा
सूचना मिलने पर खलटांका पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसे के बाद खरगोन-इंदौर मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटनास्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मोड़ पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। घटना के बाद की तस्वीरें
Source link
खरगोन में सिलेंडर से भरे ट्रक और कार की भिड़ंत:कार सवार की मौत, एक घायल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, अंधे मोड़ की वजह से हादसा















Leave a Reply