![]()
शाहजहांपुर में ब्राह्मण समाज ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। समाज के प्रदेश महामंत्री हरिशरण वाजपेयी ने अधिवक्ता राजेश अवस्थी के साथ सदर थाने में प्रार्थना पत्र दिया। हरिशरण वाजपेयी और राजेश अवस्थी ने बताया कि 12 मई 2026 को राजकुमार भाटी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्राह्मणों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए ब्राह्मणों की तुलना वैश्या से की थी। इस सार्वजनिक बयान से ब्राह्मण समाज को गहरा आघात लगा है। पदाधिकारियों के अनुसार, भाटी के शब्दों से समाज में शत्रुता और आक्रोश फैल गया है। ब्राह्मण समाज ने अपने कार्यालय में इस क्लिप को सुना, जिससे सभी की भावनाएं आहत हुई हैं। समाज ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने और न्यायोचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। राजेश अवस्थी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से राजकुमार भाटी को पार्टी से निष्कासित करने की भी मांग की है। पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो ब्राह्मण समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
Source link
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ FIR की मांग:ब्राह्मण समाज ने आपत्तिजनक बयान पर दिया प्रार्थना पत्र, बोले- पार्टी से निकालें
















Leave a Reply