आबकारी विभाग का झोलाछाप डॉक्टर के घर छापा:104 शराब की बोतलें जब्त, किराना-दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, आरोपी गिरफ्तार




बीजापुर जिला आबकारी विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शांतिनगर इलाके में एक झोलाछाप डॉक्टर के घर पर छापा मारकर 104 शराब की बाेतलें बरामद की गई। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची और जमा की जा रही है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी रामकांता मंडल के कब्जे से कुल 18.72 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 13,520 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक वतन चौधरी और श्रीराम कावड़े सहित विभाग के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बीजापुर जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में शराब दुकानों के अलावा कोचियों के माध्यम से भी शराब आसानी से उपलब्ध होने की शिकायतें मिलती रही हैं। न्यू बस स्टैंड के होटलों और शांतिनगर जैसे इलाकों में शराब बिक्री के कई अवैध अड्डे संचालित हैं। कुछ समय पहले बीजापुर कोतवाली पुलिस ने भी ऐसे ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *