![]()
कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के सिठमरा गांव स्थित जूनियर विद्यालय सिठमरा में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एक समर कैंप का शुभारंभ किया गया। सिठमरा चौकी प्रभारी अनूप कुमार पाण्डेय ने अपने हमराही सुरेन्द्र कुमार एवं अनूप कुमार के साथ फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण देखा गया। बच्चों ने मुख्य अतिथि और पुलिस टीम का स्वागत स्वनिर्मित बुके भेंट कर किया। वहीं, चौकी प्रभारी अनूप कुमार पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर तथा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी अनूप कुमार पाण्डेय ने कहा कि समर कैंप बच्चों की रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे कैंप बच्चों को मोबाइल और टीवी स्क्रीन से दूर रखकर पेंटिंग, डांस, म्यूजिक, कोडिंग तथा आउटडोर खेल जैसी गतिविधियों से जोड़ते हैं।
चौकी प्रभारी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि स्कूल आने-जाने में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल 1090 एवं 112 डायल करें। प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि विद्यालय के बच्चों ने अब तक एक अंतरराष्ट्रीय, तीन राष्ट्रीय, 12 राज्य स्तरीय तथा 51 जिला स्तरीय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने समर कैंप को बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट अवसर बताया, जो आत्मनिर्भरता, सामाजिक कौशल और प्रकृति से जुड़ाव को बढ़ावा देता है। बहुभाषावाद कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित उर्दू सुलेख प्रतियोगिता में नूरे मुजस्सिन ने प्रथम, विशाल ने द्वितीय तथा नासिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सहायक अध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नवीन कुमार दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्य अतिथियों के उत्साहवर्धन से बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि हुई है। इससे उनमें टीम भावना, संवाद कौशल और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। शिक्षिका माया देवी ने कहा कि समर कैंप बच्चों को सकारात्मक और उत्पादक गतिविधियों में व्यस्त रखते हैं। शिक्षक गुंजन पाण्डेय ने बताया कि ऐसे कैंप बच्चों में अच्छी आदतों का विकास कर बोरियत को दूर करते हैं। अनुदेशक प्रियंका यादव ने कहा कि समर कैंप बच्चों को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनाने में सहायक होते हैं।
Source link
कानपुर देहात के सिठमरा जूनियर विद्यालय में समर कैंप शुरू:नई शिक्षा नीति के तहत हुई शुरुआत, चौकी प्रभारी अनूप पाण्डेय ने किया उद्घाटन















Leave a Reply