टीआरएस महाविद्यालय के एनएसयूआई अध्यक्ष नितकर्ष मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को कॉलेज चौराहा में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने NEET परीक्षा में कथित घोटाले और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला दहन कर
.
एनएसयूआई अध्यक्ष नितकर्ष मिश्रा ने आरोप लगाया कि लगातार NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण मेहनती एवं गरीब छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कठिन मेहनत करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था उनकी मेहनत और सपनों पर पानी फेर रही है।

नितकर्ष मिश्रा ने कहा कि जब विद्यार्थी रात-रात भर जागकर परीक्षा की तैयारी करते हैं और दूसरी ओर पेपर लीक हो जाते हैं, तब केवल परीक्षा ही नहीं बल्कि युवाओं का भरोसा भी टूटता है। उन्होंने कहा कि यदि देश की बड़ी परीक्षाएं भी निष्पक्ष तरीके से आयोजित नहीं हो पा रही हैं, तो यह युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है।
उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत व्यवस्था लागू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।















Leave a Reply