![]()
देवास जिला अस्पताल में मंगलवार को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के नवीनीकरण को लेकर एक परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले में भाजपा नेता राजेश यादव के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टरों और उनके बीच तीखी बहस हो गई। जानकारी के अनुसार, रेवाबाग क्षेत्र निवासी राजेश भीमोदिया अपनी बेटी सलोनी भीमोदिया के साथ जिला अस्पताल पहुंचे थे। सलोनी की दाहिनी आंख डैमेज है और उसके पास पहले से 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र था, जिसका नवीनीकरण कराया जाना था। परिजनों का आरोप है कि मेडिकल टीम ने उन्हें इंदौर जाने की सलाह देते हुए कहा कि यहां प्रमाण पत्र नहीं बन पाएगा। परिवार ने अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहते हुए पुराने प्रमाण पत्र के आधार पर ही नया प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। भाजपा नेता बोले- पुराना प्रमाण पत्र यहीं से बना था मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता राजेश यादव जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिवार की समस्या अधिकारियों के सामने रखी और डॉक्टरों से पुराने प्रमाण पत्र के आधार पर नया प्रमाण पत्र बनाने का आग्रह किया। इसी दौरान राजेश यादव और एक डॉक्टर के बीच बहस हो गई। यादव ने पुराना दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाते हुए कहा कि यह प्रमाण पत्र इसी जिला अस्पताल से जारी हुआ है और इस पर डॉक्टरों के हस्ताक्षर भी हैं, फिर इसे मानने से इनकार क्यों किया जा रहा है। विवाद के बाद डॉक्टरों की टीम ने बालिका की जांच की। इसके बाद उसके दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
Source link
देवास में दिव्यांगता प्रमाण पत्र पर भाजपा नेता-डॉक्टर में बहस:नवीनीकरण को लेकर हुआ विवाद, परिवार को जांच के लिए इंदौर भेजा















Leave a Reply