![]()
डीएम शैलेष कुमार ने भदोही में निर्माणाधीन 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। डीएम ने परियोजना प्रबंधक के स्थानांतरण और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार चक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, सत्यापनकर्ता टीम तथा कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम सोनभद्र इकाई के परियोजना प्रबंधक उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने परियोजना की प्रगति, गुणवत्ता एवं कार्य की वास्तविक स्थिति का गहन परीक्षण किया। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि यह परियोजना एसआईटी से आच्छादित है और इसके लिए 770.99 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत संपूर्ण धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक लगभग 69 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और करीब 120 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
निरीक्षण के समय मौके पर केवल 32 श्रमिक कार्य करते पाए गए। अधिकारियों को कार्य की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। निर्माण स्थल पर साफ-सफाई का अभाव था और भवन परिसर में निर्माण सामग्री अव्यवस्थित ढंग से बिखरी हुई थी। सीमित संख्या में श्रमिक केवल कुछ स्थानों पर प्लास्टर, टाइल एवं मरम्मत कार्य करते दिखाई दिए। मौके की स्थिति देखकर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान प्रगति को देखते हुए 30 जून 2026 तक कार्य पूर्ण होना संभव नहीं है। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर फटकार लगाई और मैनपावर बढ़ाने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जून 2026 तक अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा करने की चेतावनी भी दी।
Source link
डीएम ने 100 बेड वाले अस्पताल निर्माण का निरीक्षण किया:भदोही में लापरवाही मिलने पर परियोजना प्रबंधक पर कार्रवाई के निर्देश
















Leave a Reply