![]()
शहर के क्रिकेट मैदानों पर अब नन्हे सितारों का जलवा देखने को मिलेगा। केसीए (कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में आयोजित होने वाली 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ट्रायल के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ‘सिग्मा ग्रीपलॉक ट्रॉफी’ के लिए होने वाली इस जंग में उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों के कुल 180 उभरते हुए खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। चयनकर्ताओं ने प्रतिभा को परखा, 14 मई से लगेगा कैंप पिछले दिनों हुए ट्रायल में के.सी.ए. के मुख्य चयनकर्ता राकेश तिवारी, इन्दरपाल सिंह और मो. फैजान ने सैकड़ों बच्चों के बीच से इन 180 हुनरमंदों को चुना है। अब इन बच्चों को अगले स्तर की ट्रेनिंग देने के लिए कानपुर साउथ मैदान पर विशेष कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप 14 मई से 16 मई तक चलेगा, जिसमें सुबह 6 बजे से ही नन्हे खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आएंगे। कैंप में नहीं आए, तो हाथ से जाएगा मौका जे.एन.टी. स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के सचिव संजय शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि चयनित सभी खिलाड़ियों के लिए कैंप में शामिल होना अनिवार्य है। अगर कोई खिलाड़ी अनुपस्थित रहता है, तो उसे प्रतियोगिता की दौड़ से बाहर कर दिया जाएगा और उसके नाम पर दोबारा विचार नहीं होगा। इसके साथ ही, सभी बच्चों को एक सख्त मेडिकल प्रक्रिया से भी गुजरना होगा, ताकि उनकी उम्र और शारीरिक फिटनेस की पुष्टि हो सके। राहुल सपरू और विकास यादव देंगे ट्रेनिंग इस बार खिलाड़ियों के पास सीखने का सुनहरा मौका है। कैंप का संचालन मशहूर रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी राहुल सपरू और इंडोनेशियाई नेशनल टीम के मुख्य कोच विकास यादव करेंगे। इन्हीं दिग्गजों की देखरेख में कैंप के दौरान टीम की फाइनल संरचना तैयार की जाएगी। इसके अलावा नई दिल्ली, मिर्जापुर, देवरिया, रायबरेली, उरई, बांदा, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, औरैया, अम्बेडकर नगर, आनपारा, बस्ती, एटा, झांसी, नौतनवा और मौदहा से भी 1-1 खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा के दम पर सूची में जगह बनाई है।
Source link
कानपुर के छोटे दिग्गजों का बड़ा इम्तिहान:180 बच्चों का 'सिग्मा ग्रीपलॉक ट्रॉफी' के लिए चयन; रणजी स्टार और इंटरनेशनल कोच सिखाएंगे















Leave a Reply