इंदौर के अस्पताल में गार्ड ने की मारपीट:अफसरों ने जांच के बाद करवाई की बात कही, वीडियो हुआ वायरल




इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित अरविंदो हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे युवकों और अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल में तैनात गार्डों ने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक कुछ युवक अपने एक साथी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर अस्पताल स्टाफ और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर अस्पताल के गार्डों ने युवकों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जिसमें कई गार्ड युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी की, लेकिन काफी देर तक विवाद चलता रहा। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच की जा रही है। अस्पताल स्टाफ और संबंधित युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *