![]()
देवास में सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम जारी होने के बाद छात्रों और परिजनों में खुशी का माहौल है। शहर के केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस बार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्राचार्य के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। कॉमर्स संकाय के छात्र कुलदीप प्रजापति ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुलदीप ने अपनी सफलता का श्रेय सेल्फ स्टडी को दिया है। कुलदीप ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने एक माह पहले ही मोबाइल का उपयोग बंद कर दिया था और सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बना ली थी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान पढ़ाई और सेल्फ स्टडी पर केंद्रित था, जिसका परिणाम बेहतर अंकों के रूप में सामने आया। विद्यार्थियों को दिया पढ़ाई पर फोकस का संदेश कुलदीप ने अन्य विद्यार्थियों को भी संदेश देते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग केवल जरूरत पड़ने पर ही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान पढ़ाई पर पूरी तरह फोकस करने से ही अच्छे परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। परिणाम आने के बाद परिजनों ने कुलदीप का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। परिजनों का कहना है कि कुलदीप ने अपनी मेहनत और सेल्फ स्टडी के दम पर यह सफलता हासिल की है।
Source link
CBSE 12वीं में केंद्रीय विद्यालय का शानदार प्रदर्शन:मोबाइल से दूरी बनाकर कुलदीप ने हासिल किए 90% से ज्यादा अंक















Leave a Reply