![]()
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज देवरी-अल्दा गांव के ग्रामीणों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की, उन्होंने कहा कि मंत्री टंकराम वर्मा के निर्वाचन क्षेत्र में ग्रामीणों की सहमति और पंचायत प्रस्तावों को नजरअंदाज कर निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। बघेल ने दावा किया कि बिना ग्राम सभा और पंचायत की NOC के निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर काम किए गए और विरोध करने वाले ग्रामीणों को ही उल्टा परेशान किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “स्थिति ऐसी हो गई है जैसे उल्टा चोर कोतवाल को डांटे।” कुम्हारी हादसे पर एफआईआर की मांग प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेश बघेल ने कुम्हारी में हुए आग और सिलेंडर ब्लास्ट हादसे को लेकर भी सरकार और बिजली विभाग पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इलाके में खराब बिजली पोल और तारों को लेकर लंबे समय से शिकायतें हो रही थीं, लेकिन सुधार नहीं किया गया। बघेल ने कहा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी और लापरवाही के कारण 4 लोगों की जान चली गई। उन्होंने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर FIR दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को अधिक मुआवजा देने की मांग की।
Source link
ग्रामीणों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रस कांफ्रेस:देवरी-अल्दा गांव में ग्रामीणों को परेशान करने और जमीन अतिक्रमण का लगाया आरोप














Leave a Reply