![]()
रीवा आईजी के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रीवा सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वार्ड नं. 06 झिरिया से कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 608 शीशियां जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से चल रहे अवैध कारोबार के मामले की सूचना आईजी गौरव राजपूत तक मुखबिर के माध्यम से पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल कार्यवाही करवाई। बताया गया कि आरोपी सालों से सिविल लाइन थाने के सामने चाय की दुकान चलाने वाला पुलिस का करीबी था। आईजी के निर्देश पर प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक विजय सिंह बघेल को सूचना प्राप्त हुई कि संदेही मोहन जोशी पिता भुवनचन्द जोशी अपने घर में अवैध रूप से नशीली कफ सिरप छिपाकर रखे हुए है और उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद दो स्वतंत्र साक्षियों को साथ लेकर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दी। संदेही मोहन जोशी को उसके घर के आंगन से पकड़ा गया, जबकि घर के पास स्थित एक कमरे में ताला लगा पाया गया। नियमानुसार पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत गवाहों की उपस्थिति में ताला खुलवाकर तलाशी ली गई, जिसमें सफेद बोरियों में कुल 608 नग कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1,22,512 रूपए आंकी गई है। बरामद सामग्री को विधिवत जप्त करते हुए आरोपी मोहन जोशी को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन रीवा में अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 8, 21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
Source link
रीवा में 608 शीशी अवैध सिरप जब्त:आईजी को मिली थी बिक्री की सूचना; थाने के सामने चलती थी दुकान














Leave a Reply