राजभवन के सामने हाई-टेंशन तार लटकने से हादसे का खतरा:ललित जैसिंघ बोले-बिजली विभाग को शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई,जल्द सुधार की मांग




राजधानी रायपुर में राजभवन के सामने सड़क पर हाई टेंशन बिजली तार काफी नीचे आ गई है। इस पर ललित जैसिंघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोटो पोस्ट कर इस स्थिति की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि तार की ऊंचाई सड़क से लगभग 5–6 फीट रह गई है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। साथ ही, उन्होंने इस समस्या पर बिजली विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने X पोस्ट में लिखा है कि राजभवन के सामने वाली सड़क पर हाई टेंशन वायर अब जमीन से लगभग 5–6 फीट की ऊंचाई पर आ गई है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। ललित जयसिंह ने यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता दोनों बढ़ गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अपील की है कि इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द सुधार कराया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *