NEET Paper Leak Protest Raipur


NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर रायपुर में युवा कांग्रेस ने पुतला दहन किया। डीकेएस अस्पताल के सामने कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए यूथ कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार पर परीक्षा व्यवस्था संभालने में विफल रह

.

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की घटनाओं से छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। उनका आरोप था कि छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन परीक्षा से पहले ही पेपर आउट होने से उनका भविष्य दांव पर लग जाता है।

युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता लगातार सवालों के घेरे में है और सरकार पेपर माफियाओं पर कार्रवाई करने के बजाय मामले दबाने में लगी हुई है। प्रदर्शन के दौरान “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” और “पेपर माफिया पर कार्रवाई करो” जैसे नारे लगाए गए।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन, पूर्व पार्षद सतनाम पनाग, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम श्रीवास समेत युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई NEET को लेकर याचिका

NEET UG 2026 परीक्षा रद्द मामले में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है।

FAIMA ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली से अब भरोसा उठ चुका है। इसलिए मौजूदा गवर्निंग बॉडी का पुनर्गठन किया जाना चाहिए।

CBI ने नासिक से शुभम खैरनार और अहिल्याबाई नगर से धनंजय को हिरासत में लिया। धनंजय पर शुभम को पेपर देने का आरोप है। मुंबई कोर्ट ने CBI को शुभम की 2 दिन की ट्रांजिट रिमांड दी। वहीं, राजस्थान पुलिस ने गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के छात्र को पकड़ा।

सीबीआई ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन जयपुर, एक गुरुग्राम और एक नासिक से है। जांच के लिए CBI अधिकारी आज दिल्ली में NTA के हेडक्वार्टर भी पहुंचे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *