पति को आत्महत्या के लिए उकसाया, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार:घर में दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था; 18 दिन बाद कोर्ट ने जेल भेजा




शाजापुर जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों के आधार पर यह कार्रवाई की है। बुधवार शाम पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर दी थी धमकी पुलिस जांच में सामने आया कि महेश प्रजापत (32) की पत्नी कोमलबाई के मुंडलाय निवासी जावेद खान के साथ अवैध संबंध थे। महेश ने कई बार पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। कुछ समय पहले महेश ने दोनों को अपने ही घर में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद विवाद बढ़ा। तब प्रेमी जावेद ने महेश को जान से मारने और उसकी पत्नी को ले जाने की धमकी दी थी। तनाव और बदनामी के चलते किया सुसाइड पत्नी और उसके प्रेमी के लगातार मिलने-जुलने और जावेद द्वारा दी गई धमकियों से महेश मानसिक तनाव में था। इसी प्रताड़ना और सामाजिक बदनामी के डर से महेश ने 24 अप्रैल 2026 को अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर गहनता से जांच शुरू की थी। बीएनएस की नई धाराओं में केस सुनेरा पुलिस ने मृतक के पिता, दोस्तों और बहनों के बयान दर्ज करने के बाद साक्ष्यों के आधार पर पत्नी कोमलबाई और प्रेमी जावेद खान को दोषी पाया। दोनों के खिलाफ धारा 108 और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के जरिए दोनों की बातचीत और संबंधों की पुष्टि होने के बाद गिरफ्तारी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *