मेरठ में युवक की मौत, मुजफ्फरनगर शव पहुंचने पर हंगामा:जिला अस्पताल पर नहीं रुकी एंबुलेंस, पुलिस सुरक्षा में देर रात अंतिम संस्कार




मुज़फ्फरनगर में आकाश की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। मेरठ के अस्पताल से एंबुलेंस के जरिए शव शहर पहुंचा तो जिला अस्पताल पर पहले से ही परिजन और मोहल्ले के सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने एंबुलेंस को वहां रुकने नहीं दिया और भारी सुरक्षा के बीच सीधे रामपुरी स्थित आकाश के घर ले जाया गया। इस दौरान गुस्साए परिजन एंबुलेंस के पीछे-पीछे हंगामा करते हुए घर तक पहुंचे और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन शव को हॉस्पिटल के सामने रखकर जाम लगाने का प्लान था, लेकिन पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिव चौक, जिला अस्पताल और रामपुरी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा मौके पर मौजूद रहे और स्थिति को संभालने का प्रयास करते रहे। बढ़ते तनाव के बीच पुलिस की मौजूदगी में रात में ही करीब 9 बजे जनकपुरी श्मशान घाट पर आकाश का अंतिम संस्कार कराया गया। गौरतलब है कि रामपुरी निवासी आकाश ने मंगलवार शाम पत्नी पारुल और ससुराल पक्ष की कथित प्रताड़ना से परेशान होकर जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला अस्पताल और फिर मेरठ में हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां बुधवार दोपहर को उसने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्नी पारुल, सास, साढ़ू और साली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। अब आकाश की मौत के बाद धाराओं में बदलाव किया जाएगा। हालांकि घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल इस मामले को लेकर परिजनों में भारी आक्रोश बना हुआ है और पूरे घटनाक्रम पर लोगों की नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी हुई है। खबर लिखें जाने तक ASP सिद्धार्थ के. मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *