![]()
खातेगांव पुलिस ने चोरी गई स्विफ्ट कार को 24 घंटे में इंदौर से बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फिलहाल फरार है। बरामद की गई कार की अनुमानित कीमत 9 लाख है। मंडी प्रांगण से चोरी हुई थी कार मंडी प्रांगण निवासी लोकेन्द्र पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके मित्र भरत जायसवाल के घर के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार (MP-09-AN-3882) मंगलवार को अज्ञात चोरों ने पार कर दी थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। जीपीएस और सीसीटीवी से मिली सफलता एएसपी सौम्या जैन और एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कार में लगे जीपीएस (GPS) ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से पुलिस को कार की लोकेशन इंदौर के एमआर-10 ब्रिज के पास मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अरबाज अली को कार समेत धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से राजगढ़ जिले का निवासी है और इंदौर में रह रहा था। एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी पुलिस की पूछताछ में इस चोरी में शामिल दूसरे आरोपी वीरेंद्र राठौर का नाम भी सामने आया है। वीरेंद्र फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी, साइबर सेल और अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।
Source link
खातेगांव से चोरी हुई स्विफ्ट कार इंदौर में मिली:पुलिस ने 24 घंटे में जीपीएस की मदद से खोजा; राजगढ़ का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार













Leave a Reply