भोपाल में संदिग्ध वाहन में मिले LPG सिलेंडर:वाहन में रखे थे 18 सिलेंडर; 9 में कम मिली गैस




भोपाल में घरेलू रसोई गैस चोरी का एक और मामला सामने आया है। एक गैस एजेंसी के सिलेंडरों में चोरी पकड़ी गई। कलेक्टोरेट के सामने से गुजर रहे वाहन में रखे 9 सील पैक घरेलू सिलेंडरों में 2 से 3 किलो तक गैस कम मिली। वाहन पर ‘ऑन आर्मी ड्यूटी’ का स्टीकर लगा था और उसमें 9 भरे और 9 खाली सिलेंडर रखे थे। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार, चालक देवेंद्र मेवाड़ा ने बताया कि वाहन मिलेट्री स्टेशन गैस एजेंसी का है। जांच में सामने आया कि 9 भरे सिलेंडरों में से केवल 5 की पर्चियां ही उपलब्ध थीं। सूत्रों के मुताबिक सहायक आपूर्ति अधिकारी संदीप भार्गव की टीम ने वाहन रोककर दस्तावेज जांचे और सिलेंडरों का वजन कराया। तौल में गैस कम मिली। गैस ट्रांसफरिंग के दौरान मामूली चूक भी विस्फोट या आग का कारण बन सकती है। प्रशासन ने वाहन और सिलेंडर जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला एडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। तीन किलो तक गैस कम मिली फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया कि 9 भरे सिलेंडरों में दो से तीन किलो गैस कम पाई गई है। वाहन और सिलेंडर जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *