सब्जी मंडी में गांजा बेचता पकड़ाया युवक:पुलिस ने घेरकर पकड़ा; 2 किलो से ज्यादा गांजा और नकदी जब्त, जुआं खिलाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार




दुर्ग में मोहन नगर थाना पुलिस ने सब्जी मंडी धमधा नाका क्षेत्र के सब्जी मंडी में गांजा बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 किलो 64 ग्राम गांजा और बिक्री की नगदी रकम जब्त की है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इसी तरह एक अन्य मामले में पुलिस ने जुआ खिलाने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 12 मई को मोहन नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धमधा नाका स्थित सब्जी मंडी के पास एक युवक गांजा लेकर खड़ा है और बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक विशेष टीम बनाकर मौके पर घेराबंदी की। पहले से बेच चुका था कुछ गांजा पूछताछ में आरोपी की पहचान विकास यादव उर्फ लासा के रूप में हुई। उसकी उम्र 19 साल है और वह ग्रीन चौक दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजे के साथ 740 रुपए नकद भी बरामद किए हैं। यह रकम गांजा बिक्री की बताई जा रही है। तलाशी के दौरान उसके पास रखी एक झिल्ली से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही गांजे का वजन कराया, जो 2.064 किलोग्राम निकला। पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
मोहन नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अवैध तरीके से गांजा बेचकर पैसे कमाने का काम कर रहा था। पुलिस के अनुसार जब्त गांजा और नकदी की कुल कीमत करीब 1 लाख 740 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। इधर… जुआं सट्टा खिलाने वाले पर भी हुई कार्रवाई मोहन नगर थाना पुलिस ने ऑनलाइन जुआ-सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी रकम और मोबाइल फोन जब्त किया है। मामला श्रीनगर उरला क्षेत्र का है, जहां आरोपी मोबाइल के जरिए रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहा था। सूचना के बाद मोहन नगर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इलाके में घेराबंदी की और संदेही युवक को पकड़ लिया। जांच में युवक मोबाइल के जरिए जुआ खेलते मिला। पूछताछ में आरोपी की पहचान योगेश सिंह राजपूत (19) निवासी आदित्य नगर, दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने उसके कब्जे से 1500 रुपए नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 21,500 रुपए बताई गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *