![]()
प्रयागराज में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। उतरांव के सिठौली गांव में एक बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी और फिर शव को घर के पीछे खेत में दफना दिया। तीन दिन तक वह यह राज छिपाए रहा। बुधवार को शव दफनाने वाली जगह पर उसे मिट्टी डालते पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटना का खुलासा तब हुआ। खेत में मिट्टी डालते देख हुआ शक
गांव निवासी दयाराम यादव (60) किसान थे। पुलिस के मुताबिक, उनका सबसे छोटा बेटा विजय कुमार सोमवार रात में दलान में सो रहे पिता पर टूट पड़ा। लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के बाद उसने शव को घर के पीछे खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
बुधवार को विजय कुमार उसी जगह पर मिट्टी डाल रहा था, जहां शव दफन था। यह देखकर उसके चचेरे भाई को शक हुआ। उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दे दी।
सख्ती से पूछताछ में टूटा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में उतरांव पुलिस भी पहुंची और विजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि पिता उसे “नमक-रोटी” खाने को देते थे, इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या कर दी।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार पहले से विवादों में घिरा
दयाराम यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा परिवार सहित बाहर रहता है, जबकि दूसरा बेटा संजय पहले से हत्या के एक मामले में जेल में बंद है। घर में उनकी पत्नी भी पैरालिसिस से पीड़ित बताई जा रही हैं।
पुलिस बोली- मानसिक स्थिति ठीक नहीं
विनय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Source link
पिता को मारकर घर के पीछे दफनाया:प्रयागराज में तीन दिन तक बेटा छिपाए रहा राज, बोला- नमक-रोटी खाने को देता था














Leave a Reply