खाकी वर्दी में जेल गया टेलर का हत्यारोपी वसीक मुल्ला:दिखी सिर पर पुलिस, पैर में बूट, खुद को कभी पुलिस, कभी डॉक्टर बताता था




कन्नौज में टेलर का हत्यारोपी वसीक मुल्ला को पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे अडंगापुर रोड के पास से गिरफ्तार किया था। कोतवाली में वह पुलिस कर्मी को भी परेशान करता रहा। सदर कोतवाली के शेखाना मोहल्ला निवासी वसीक मुल्ला ने मंगलवार सुबह पुरानी पुलिस स्थित कांशीराम कालोनी निवासी निजामुद्दीन का गमछे से गला कसकर हत्या कर दी थी। सनकी वसीक मुल्ला हत्या करने के बाद मोहल्ले से भाग गया था। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी और 5 घण्टे बाद उसे अडंगापुर गांव की रोड के पास से पकड़ लिया। इस बीच उसने अपने कपड़े भी बदल लिए थे। उसके बदन पर खाकी वर्दी थी। पकड़े जाने पर वह खुद को पुलिस अधिकारी बताता रहा और कोतवाली में पुलिस कर्मियों को भी परेशान करता रहा। कोतवाली पुलिस ने वसीक मुल्ला को पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वह साइको और खुद को कभी डॉक्टर तो कभी पुलिस बताया करता है। अक्सर वह खाकी वर्दी और सफेद कोट पहनकर पुलिस कर्मी व डाक्टर का भेष बना लेता है। जिस वक्त वह पकड़ा गया, उसके शरीर पर खाकी वर्दी, सिर पर पुलिस की टोपी और पैर में बूट पहने हुए था। मोहल्ले के रहने वाले पिंटू ने बताया वसीक मुल्ला किसी के लिए भी घातक साबित हो सकता था। उसके हाथ में एक भाला भी रहता था, जोकि वह अपने साथ खेतों में रखता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *