![]()
मुजफ्फरनगर के सिखेड़ा थाना क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। सिखेड़ा कस्बे में प्रमोद-अंकित और अर्जुन-जॉनी गुटों के बीच लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ।इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट हुई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें स्थिति की गंभीरता स्पष्ट दिख रही है। छतों से छोटे बच्चों द्वारा भी पत्थर फेंकने की बात सामने आई है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया था और शांतिभंग के आरोप में चालान किया था। हालांकि, यह मामला यहीं शांत नहीं हुआ। शाम होते-होते दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए और उनके बीच दोबारा मारपीट व पथराव हुआ। शाम को हुई इस झड़प में अर्जुन और जॉनी घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नई मंडी के CO राजू कुमार साव ने बताया कि मौके पर पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:मुजफ्फरनगर में सुबह चालान के बाद शाम को फिर भिड़े, घायल अस्पताल में भर्ती
















Leave a Reply