फर्रुखाबाद में पुलिस चेकिंग अभियान में 9 वाहन सीज:350 चालान काटे, ऑटो में लगी अतिरिक्त सीटें हटवाईं; राजेपुर हादसे के बाद सख्ती




फर्रुखाबाद में पुलिस प्रशासन ने गुरुवार को शहरभर में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ वाहनों को सीज किया गया, जबकि 350 वाहनों के चालान काटे गए। खास तौर पर ऑटो रिक्शा और थ्री-व्हीलर टेम्पो में अवैध रूप से लगाई गई अतिरिक्त सीटों को हटवाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। यह अभियान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देश पर यातायात प्रभारी की निगरानी में चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध रूप से मॉडिफाई किए गए और क्षमता से अधिक सवारी ढोने वाले वाहनों पर कार्रवाई करना था। पुलिस टीम ने कई ऑटो और टेम्पो में लगी अतिरिक्त सीटों को कटवाकर अलग कराया और अतिरिक्त पुर्जों को जब्त कर लिया। ओवरलोडिंग करने वालों को चेतावनी अभियान के दौरान ओवरलोडिंग करने वाले ऑटो और टेम्पो चालकों को सख्त चेतावनी दी गई। उन्हें निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारी बैठाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानक के अनुसार चलेंगे वाहन सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि कुछ समय पहले राजेपुर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद यह विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल मानक के अनुरूप चलने वाले वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *