दादा महाराज मंदिर में 15 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह:समिति ने उठाया पूरा खर्च, गृहस्थी सामग्री भी भेंट की




नरसिंहपुर जिले के डोकर घाट स्थित दादा महाराज मंदिर में गुरुवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 15 जोड़ों का विवाह रीति-रिवाज से कराया गया। पूरे आयोजन का खर्च दादा महाराज समिति ने उठाया। समिति ने संभाली सभी व्यवस्थाएं समिति के मुंशी श्यामलाल पटेल ने बताया कि आयोजन सेवा भाव से किया गया। उन्होंने कहा कि समिति हर साल ऐसे कार्यक्रम करना चाहती है, ताकि ज्यादा लोगों को मदद मिल सके। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद नहीं ली गई। केवल प्रशासनिक सहयोग लिया गया। जोड़ों को दिया गया गृहस्थी सामान विवाह में शामिल सभी जोड़ों को समिति की तरफ से गृहस्थी का सामान दिया गया। इसमें बर्तन सेट और भगवान की मूर्ति शामिल रही। बारातियों के लिए भोजन और दूसरी व्यवस्थाएं भी मुफ्त रखी गईं। आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे जोड़े सम्मेलन में गोटेगांव, करेली और आसपास के इलाकों से जोड़े शामिल हुए। सभी का पंजीयन किया गया और विवाह प्रमाण पत्र दिए गए। समिति के अनुसार, दुल्हन की न्यूनतम उम्र 19 साल और दूल्हे की 22 साल तय की गई थी। जांच के बाद ही विवाह कराए गए। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समिति ने आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *