धार शहर के किला मैदान पर मालवा क्लब द्वारा आयोजित मालवा कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में जिले सहित आसपास की कई टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला एसएस विजय और आरडीएक्स टीम के बीच खेला गया। एसएस विजय ने पहले बल्लेबाजी करते
.
जवाब में आरडीएक्स की टीम 11 ओवर में 82 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार, एसएस विजय की टीम ने 42 रनों से जीत दर्ज कर मालवा कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच देखने के लिए किला मैदान पर दर्शक मौजूद थे।

महू के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार फाइनल मैच के मुख्य अतिथि थे। उनके साथ भगत सिंह चौहान, पर्वत सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह बुंदेला और कमल दुबे भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए।
विजेता टीम एसएस विजय को 44,444 रुपए का प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि उपविजेता आरडीएक्स टीम को 22,222 रुपए का द्वितीय पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति के अनुसार, मालवा कप का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। विनोद चौहान ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
देखे तस्वीरें























Leave a Reply